फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child died after getting high tension electric shock

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Sat, 12 Jul 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Jul 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
child died after getting high tension electric shock

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में शनिवार सुबह हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा छत पर खेल रहा था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित परिजनों के साथ लोगों ने थाने पर जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नीतिश(10) अपने परिजनों के साथ स्वरूप नगर के खड्ढा कालोनी में रहता था। वह सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता शिव कुमार एक होटल में कुक का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे नीतिश अपने घर की छत पर खेल रहा था। अचानक उसके चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां छत पर पहुंची। नीतिश छत पर अचेत अवस्था में पड़ा था और उसका शरीर झुलस गया था। परिजन तुरंत उसे उठाकर पास के अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने नीतिश को मृत घोषित कर दिया।

 
अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने नीतिश के शव को अपने कब्जे में कर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हाईटेंशन तार के चपेट में आने से नीतिश की मौत की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोग थाने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया।



प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजा के साथ-साथ दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों को उग्र होता देख मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें शांत करवाया और दोषी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed