फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child abduction demanded a ransom of 15 million

बच्चे का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगी

Sun, 09 Mar 2014 01:31 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sun, 09 Mar 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
Child abduction demanded a ransom of 15 million
कनौजा में घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम रूद्रांश का शुक्रवार शाम अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन करके मासूम को छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि देवेंद्र शर्मा गाजियाबाद स्थित आंचल इंडिया वर्कशाप के कनौजा हाउस स्थित गोदाम में सामान लाने और ले जाने का काम करते हैं। गांव में करीब दो बीघा जमीन है।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी गीता, बेटे रूद्रांश(4) दिवांश (1) हैं। रूद्रांश कनौजा मार्ग स्थित हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है। देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे रूद्रांश घर के बाहर खेल रहा था। रात साढे़ सात बजे रूद्रांश को घर नहीं पाकर तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में करीब एक बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की मानें तो शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आए फोन पर कहा गया है कि रूद्रांश हरिद्वार में उनके कब्जे में है। छोड़ने के एवज में 15 लाख देने होंगे। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि सर्विलांस के जरिये जांच की जा रही है। पीड़ित देवेंद्र ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई है।

मां बोली- मैं जान दे दूंगी
रूद्रांश की मां गीता का रोकर बुरा हाल है। बार-बार रोकर कह रही है कि उसके लाल को कहीं से कैसे भी लेकर आओ, वरना मैं अपनी जान दे दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed