फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chikungunya and dengue can affect eyesight

चिकनगुनिया व डेंगू के असर से जा सकती है आंखों की रोशनी

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chikungunya and dengue can affect eyesight
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

चिकनगुनिया, डेंगू व वायरस संबंधित इन बीमारियों का असर सिर्फ हमारे प्रतिरोधक क्षमता पर ही नहीं पड़ता। बल्कि यह हमारी आंखों की रोशनी भी भी पड़ता है। 

विज्ञापन

यह एक वायरस जनित रोग है। इसका असर आंखों पर पड़ना लाजगी है।

लेकिन यदि समय रहते चिकित्सीय परामर्श नहीं लिया गया तो मरीज अंधता का शिकार भी हो सकता है। अस्पतालों में इस तरह के मरीज भी देखने को मिल रहे हैं। जिनका बुखार तो उतर गया, लेकिन उनकी आंखों में वायरस का संक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन


आइटेक विजन सेंटर की नेत्र रोग विशेषज्ञ श्रीदेवी मुंडा ने बताया कि ऐसी अवस्था में आंखों पर इनके वायरस का प्रतिकूल प्रभाव कई बार नजर आने लगता है। आंखों का सफेद हिस्सा लाल होने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों के पिछले हिस्से में दर्द की समस्या होती है। लेकिन हर बार दर्द हो यह भी जरूरी नहीं। ऐसे मामलों में आंखों की रोशनी भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत आंखों के पिछले हिस्से में तेज दर्द होता है।

खास बात यह है कि पैरासिटामोल या एनएसएआईडी लेने से बुखार और दर्द की समस्या में राहत अवश्य मिलती है। लेकिन कुछ देर बाद आंखों में समस्या दोबारा शुरू होने लगती है। 

आंखों की रोशनी में अगर थोड़ी सी भी कमी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बतातें चले कि सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 3100 मरीजों की ओपीडी चल रही है। 


इसमें अधिकांश मरीज बुखार व वायरल संबंधित रोग से ग्रसित है। जिनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. शमीम ने भी यह माना की वायरस जनित रोग का असर आंखों पर पड़ता है। जिनको दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। लेकिन देरी होने पर यह रोग आंखों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed