फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta said- lakhs of people of Delhi will participate in Yoga Day

International Yoga Day : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- योग दिवस पर दिल्ली के लाखों लोगों की होगी भागीदारी

Sat, 21 Jun 2025 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 02:19 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने 11 जगहों पर बड़े आयोजन किए हैं, साथ ही सैंकड़ों योग संस्थाएं, सामाजिक संगठन, शैक्षिक संस्थान व सैकड़ों समूह भी आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Rekha Gupta said- lakhs of people of Delhi will participate in Yoga Day
सचिवालय में योग दिवस को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, साथ में अन्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में लाखों लोग शामिल होंगे। दिल्ली सरकार ने 11 जगहों पर बड़े आयोजन किए हैं, साथ ही सैंकड़ों योग संस्थाएं, सामाजिक संगठन, शैक्षिक संस्थान व सैकड़ों समूह भी आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और दिल्ली सरकार की ओर से तैयार हुए योग थीम सांन्ग का अनावरण भी किया।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, मंजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि पूरी दिल्ली में लाखों लोग योग करते दिखेंगे। सोनिया विहार में यमुना तट पर योग कार्यक्रम में वह खुद शामिल होंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा छत्रसाल स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ईस्ट विनोद नगर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स झिलमिल, राजीव गांधी स्टेडियम बवाना, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रह्लादपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भारत नगर, नजफगढ़ स्टेडियम, क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-6 द्वारका, हॉकी स्टेडियम अशोक नगर शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में दिल्ली के सांसद, मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थीम सॉन्ग में दिल्ली के पर्यटन स्थलों के महत्व को भी दर्शाया
मुख्यमंत्री ने बताया कि योग थीम सॉन्ग को गायक अमित त्रिवेदी ने स्वर दिया है। गीतकार शैलेंद्र सिंह की शैली है। भारत ने ही सारे जग का योग परिचय कराया, दिल्ली के कोने कोने में योग दृश्य दिखलाया, गीत के बोल हैं। 

इस थीम सॉन्ग में दिल्ली के पर्यटन स्थलों के महत्व को भी दर्शाया गया है। इन पर्यटन स्थलों में प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ, वार मेमोरियल, भारत मंडपम, यशोभूमि, अक्षरधाम, लोटस टेंपल, पुराना किला, राष्ट्रीय चरखा संग्रहालय, दिल्ली हाट, कुतुब मीनार, बान्सेरा पार्क, असिता पार्क, वासुदेव घाट तथा भारत दर्शन पार्क जैसे मनोरम पर्यटन स्थलों को दिखाया गया है। 


सीएम ने कहा कि यह वीडियो सॉन्ग दिल्ली की जनता व पर्यटकों को इन दर्शनीय स्थलों पर देखने के लिए प्रेरित करेगा। पर्यटन के साथ-साथ योग का हमारे जीवन में कितना महत्व है, इसे भी इस वीडियो में दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed