{"_id":"69be97bd73f10f563c08f271","slug":"chief-minister-rekha-gupta-met-with-prime-minister-narendra-modi-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास पर हुई चर्चा
Sat, 21 Mar 2026 06:36 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:36 PM IST
सार
दिल्ली की सीएम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली के विकास और बुनियादी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता और पीएम मोदी
- फोटो : x/@gupta_rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली के विकास और बुनियादी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने साझा की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी आत्मीय भेंट हुई और उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति उनके विशेष स्नेह से सरकार को लगातार प्रेरणा मिलती है। बैठक के दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से दिल्ली को प्रगति और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को समय और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन