फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chief minister manohar lal khattar responded on disrupting namaz in Gurugram

हरियाणा के CM खट्टर बोले- नमाज सार्वजनिक स्थलों के बजाए ईदगाह या मस्जिद में पढ़ी जानी चाहिए

Mon, 07 May 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 07 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
chief minister manohar lal khattar responded on disrupting namaz in Gurugram
manohar lal khattar - फोटो : ANI

हरियाणा के गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने को लेकर प्रदेश सरकार ने लोगों के एतराज को जायज ठहराया है। नमाज को लेकर उपजे विवाद को तूल न देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया कि इसे मस्जिद, ईदगाह या निजी स्थान पर ही अदा किया जाना चाहिए। लोग इस पर आपत्ति जताते हैं, जिस पर सावधानी बरतनी होगी। 

विज्ञापन


कुछ संस्थाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने को लेकर एतराज जताया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि सरकार किसी को सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने से नहीं रोक रही, लेकिन इससे बचना ही उचित होगा। यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो प्रशासन व पुलिस को अवगत करा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की है, जबकि शांति बनाए रखना सरकार का कर्तव्य है। सरकार इस मामले में विवाद को विराम देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। प्रदेश में नमाज पढ़ने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं, बावजूद इसके यदि नमाज अदा करने के लिए निर्धारित स्थान कम पड़ते हैं तो संबंधित संस्थाओं के माध्यम से इनका निर्माण कराया जा सकता है। सरकार की कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से निगाह है, अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed