{"_id":"691ca83796790ec5eb0bde7b","slug":"chief-minister-inaugurated-the-modern-building-of-the-district-social-welfare-office-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-112992-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने जिला समाज कल्याण कार्यालय के आधुनिक भवन का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने जिला समाज कल्याण कार्यालय के आधुनिक भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन
एक छत के नीचे मिलेंगी वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति की सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आजादपुर मंडी के सामने इंद्रा नगर में जिला समाज कल्याण कार्यालय के आधुनिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया कार्यालय सामाजिक न्याय और कल्याण के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो जरूरतमंदों, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए नई उम्मीदों का द्वार खोल रहा है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कार्यालय से 15 विधानसभाओं की जनता को सीधा और त्वरित लाभ मिलेगा। यहां से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं, हथकरघा हस्तशिल्प सहायता, अनुदान योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा के अन्य कार्यक्रमों की सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक नीति नहीं बल्कि हमारी सरकार के कामकाज की नींव है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली का कोई भी नागरिक, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से आता हो, सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बताया कि भवन निर्माण की लागत लगभग 2.14 करोड़ रुपये है। यह कार्यालय पिछले कई वर्षों से रोहिणी में एक विद्यालय भवन में चल रहे थे। इससे 15 विधानसभा रिठाला, मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, नरेला, बुराड़ी, आदर्श नगर, बादली, बवाना और मॉडल टाउन के निवासियों को राहत मिलेगी।