फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chief minister arvind kejriwal stolen blue car recovered from ghaziabad

मिल गई CM केजरीवाल की चोरी हुई नीली कार, दिल्ली से पहुंच गई यूपी

Sat, 14 Oct 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद/नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
chief minister arvind kejriwal stolen blue car recovered from ghaziabad
गाज‌ियाबाद में इस हालत में म‌िली केजरीवाल की कार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चोरी हुई वैगन आर कार यूपी पहुंच गई है। नीली वैगनआर कार को आज गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर से लावारिस हालत में बरामद किया गया।

विज्ञापन


केजरीवाल की यह कार दो ‌द‌िन पहले गायब हुई थी और शन‌िवार(14 अक्टूबर) को गाज‌ियाबाद के मोहनगर में लावार‌िस हालत में म‌िली। एसपी स‌िटी आकाश तोमर ने बताया क‌ि यह कार यहां दो द‌िन से खड़ी है। इस मामले में गाज‌ियाबाद पुल‌िस आज दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेगी।
विज्ञापन


ऐसे पहुंची गाज‌ियाबाद
बता दें कि पुलिस ने कार को ढूंढते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले ज‌िनकी फुटेज से यही स्पष्ट हो रहा था क‌ि कार यूपी पहुंच गई है। फुटेज में चोर कार को दिल्ली सचिवालय से सरायकालेखां की तरफ ले जा रहा है। कार आश्रम तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार शाम तक मुख्यमंत्री की कार का दिल्ली पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। 
मध्य जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सचिवालय के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लग रहा है कि एक युवक कार को चुराकर ले जा रहा है। लेकिन आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

कार करीब पौने दो बजे चोरी हुई। हालांकि इसकी रिपोर्ट शाम करीब साढ़े चार बजे की गई।
 रिंग रोड पर आईपी बस डिपो के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि चोर कार को सचिवालय से सरायकालेखां की तरफ ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आश्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर आश्रम की तरफ कार नहीं गई।

chief minister arvind kejriwal stolen blue car recovered from ghaziabad

ऐसे में दिल्ली पुलिस अधिकारी मान रहे थे कि कार एनएच-24 या फिर डीएनडी होकर नोएडा या गाज‌ियाबाद चली गई। पूर्वी दिल्ली में एक जगह कार यूपी की तरफ जाती हुई दिखाई दी थी। मध्य जिले के एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चोर का पता लगाने के लिए जिले की करीब आठ टीमें बनाई गई थीं।

इन टीमों ने रात भर रिंग रोड, दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट, पूर्वी दिल्ली जाने वाली रास्ते, आईटीओ, प्रगति मैदान, आईपी बस डिपो, विकास और लक्ष्मी नगर पर रोड किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में रात भर हर पार्किंग में तलाशी अभियान चलाया गया। मगर किसी भी पार्किंग में कार नहीं मिली। पुलिस दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में भी मुख्यमंत्री की कार को ढूंढा गया। हालांकि शनिवार सुबह इसे गाज‌ियाबाद से लावार‌िस हालत में बरामद किया गया।


दिल्ली से हर रोज चोरी होते हैं 112 वाहन
दिल्ली में वाहन चोरी की वारदात हर वर्ष बढ़ती जा रही है। थानों का अपराध का जो ग्राफ बढ़ता है वह भी वाहन चोरी की वारदात से बढ़ता है। दिल्ली में हर रोज 112 वाहन चोरी होते हैं। वर्ष 2017 में एक जनवरी से लेकर 30 सितंबर तक 30449 वाहन चोरी हो चुके हैं। वर्ष 2016 में हर रोज 106 वाहन चोरी होते थे।

दिल्ली पुलिस की टीम मेरठ पहुंची
पुलिस ने बताया कि राजधानी से जो वाहन चोरी होते हैं उनमें से ज्यादातर को मेरठ ले जाया जाता है। चोरी के वाहनों के यहां पहुंचते ही उन्हें गोदामों में छिपा दिया जाता है और कुछ ही मिनटों में कार के हर पुर्जे को अलग कर दिया जाता है। इस कारण दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मेरठ के सोतीगंज समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, पर कार का सुराग हाथ नहीं लगा।

ऐसे गायब हुई कार

chief minister arvind kejriwal stolen blue car recovered from ghaziabad

दिल्ली में बदमाशों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री तक को नहीं छोड़ा। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दिल्ली सचिवालय के सामने से बदमाशों ने अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित वैगनआर कार चुरा ली।

कार का इस्तेमाल आप यूथ विंग की इंचार्ज वंदना कुमारी कर रही थीं। आईपी एस्टेट थाने में कार चोरी का केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, वंदना कुमारी सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो साल से वह मुख्यमंत्री की निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं। सुबह 11.45 बजे उन्होंने दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर-3 के सामने पार्किंग में कार खड़ी की।

दोपहर जब काम खत्म कर सचिवालय से बाहर निकलीं, तो पार्किंग में कार नहीं थी। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि कार दोपहर करीब 1:00 बजे चोरी हुई। वारदात पार्किंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

चर्चा में रही है कार
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के पहले और बाद में अरविंद केजरीवाल ने काफी समय तक इस कार का इस्तेमाल किया था। नीले रंग की वैगनआर कार उनकी पहचान बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed