फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal Says Delhi My Family and I Elder Son

दिल्ली मेरा परिवार और मैं बड़ा बेटा, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा की ज्यादा चिंता: केजरीवाल

Mon, 28 Oct 2019 08:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal Says Delhi My Family and I Elder Son
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सभी दिल्लीवासी एक परिवार की तरह हैं। मैं इस परिवार के बड़े बेटे की तरह हूं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित रहता हूं। 
विज्ञापन


बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की शुरुआत की पूर्व संध्या पर त्यागराज स्टेडियम में 6000 सिविल डिफेंस कर्मियों को बस मार्शल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दौरान उन्होंने यह बात कही। अब बसों में 13000 मार्शल हो जाएंगे। सभी बसों में इनकी तैनाती होगी। पहले बसों में 3400 मार्शल थे। इन सभी की ड्यूटी शिफ्ट में होगी।
विज्ञापन


सीएम ने मार्शलों से कहा कि बस में मेरी बहनों, माताओं व बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब आपके हाथ में है। मार्शल बस में हर तरह की आपात स्थिति से तो निपटेंगे ही, बीमार की मदद भी करेंगे। मंगलवार से बसों में महिलाओं का किराया उनका यह भाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि नवंबर से दो लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बसों में तैनात 13 हजार मार्शलों में 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी हैं, जबकि 7 हजार पूर्व होमगार्ड हैं।

उल्लेखनीय सेवा के लिए 15 बस मार्शल सम्मानित

सीएम ने बेहतरीन काम करने वाले 15 मार्शल को सम्मानित किया। इन्होंने आपात स्थिति में यात्रियों की मदद की थी। सीएम ने उम्मीद जताई कि इसी तरह भविष्य में भी बस मार्शल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आपात स्थिति में उनकी मदद करेंगे। मार्शल को ट्रेनिंग देने वाली संस्था जगोरी की निदेशक जया वेलंकर ने कहा कि महिलाओं के लिए बस सर्वाधिक लोकप्रिय परिवहन सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed