फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal holds meeting with banquet hall operators appeals to work to bring economy back on track

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ की बैठक, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काम करने की अपील

Mon, 24 Aug 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 24 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal holds meeting with banquet hall operators appeals to work to bring economy back on track
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि कोरोना को नियंत्रित करने के दिल्ली मॉडल में बैंक्वेट हॉल्स की भी अहम भूमिका रही है। महामारी से लड़ाई में बैंक्वेट हॉल संचालकों के योगदान को सराहते हुए उन्होंने अब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है। मुख्यमंत्री सोमवार शाम दिल्ली की बैंक्वेट हॉल्स एसोसिएशन के साथ अपने आवास पर बुलाई गई बैठक मेें बोल रहे थे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है, वहां बैंक्वेट हॉल खोलने की अनुमति केंद्र सरकार ने दे दी थी, लेकिन दिल्ली में रोक लगा दी। इस पर दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को समझाया और बड़ी मुश्किल से बैंक्वेट हॉल खुलने की इजाजत मिल पाई। उन्होंने कहा, दिल्ली में भी एक समय कोरोना के काफी केस आने लगे थे, लेकिन सभी लोगों के सहयोग से इसे काबू कर लिया। पूरी दुनिया के लिए दिल्ली मॉडल एक केस स्टडी बन गया है। इसका मूलमंत्र यही है कि हम सबने मिलकर काम किया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने याद दिलाया कि कोरोना के मामले बढ़ने के दौरान जब अस्पतालों में बेड कम पड़ गए तो अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल संबद्ध करने का फैसला लिया। बिना किसी अवरोध के सभी ने इसमें पूरा सहयोग दिया। अब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बाजार मॉडल का सभी को फायदा मिलेगा
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनवा कर दो-चार दिन में जारी कर देगी। इसके बाद सभी बैंक्वेट हॉल खोल सकेंगे। इसमें पार्किंग आदि से जुड़े जो दूसरे मसले हैं, उस पर भी विचार किया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार एक वेबसाइट बना रही है। इसमें दिल्ली में बनने वाले सभी उत्पादों की जानकारी होगी। इसी तरह बैंक्वेट इंडस्ट्री की जानकारी भी वेबसाइट पर डाल दिए जाए, तो इसका फायदा दूसरे राज्य में बैठे लोगों को भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed