{"_id":"5d40792c8ebc3e6ca9217c22","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-appealed-to-people-about-pollution-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला में छपी खबर पर केजरीवाल ने लिया संज्ञान, प्रदूषण से जंग लड़ने के लिए आगे आएं दिल्लीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला में छपी खबर पर केजरीवाल ने लिया संज्ञान, प्रदूषण से जंग लड़ने के लिए आगे आएं दिल्लीवासी
Tue, 30 Jul 2019 10:36 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमर उजाला में छपी खबर ‘दिल्ली की जहरीली हवा से युवती को कैसर’ पर संज्ञान लेते हुए चिंता जताते हुए प्रदूषण के खिलाफ जंग में आम लोगों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। हालांकि, केजरीवाल का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में मजबूती आने से प्रदूषण पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने दावा किया है कि दिल्ली की एक आईटी प्रोफेशनल को प्रदूषण की चपेट में आने से कैंसर हुआ है।
इसके पीछे दलील दी गई कि युवती समेत परिवार का कोई भी सदस्य धूम्रपान नहीं करता है। इसके बावजूद युवती के फेफड़ों में कैंसर है। अस्पताल प्रशासन ने इसे सीधे तौर पर प्रदूषण से जुड़ा मसला बताया। अमर उजाला ने इस खबर को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
केजरीवाल ने मंगलवार को इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली सरकार बीते साढ़े चार सालों से प्रदूषण के मसले में काफी संजीदा रही है। दिल्ली में ऑड- इवन जैसे विकल्पों पर भी काम किया गया। आगे भी जरूरत के हिसाब से दिल्ली सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

Trending Videos
दिल्ली सरकार चलाएगी पौधरोपण का महाअभियान
दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण के खिलाफ अपनी जंग को मजबूत करने के लिए सरकार अगले महीने पौधरोपण का महाअभियान चलाने जा रही है। इसके तहत पूरी दिल्ली में पौधरोपण किया जाएगा। इसमें दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए समेत समेत सभी सिविक एजेसियों व आरडब्ल्यूए को जोड़ा जा रहा है।
दिल्ली सरकार की अपील, वाहनों का इस्तेमाल करें सीमित
लोगों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्लीवालों को वाहनों का इस्तेमाल सीमित करना चाहिए। इसके लिए डीडीसी लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रहा है। इसमें घर से 500 मीटर के दायरे से पब्लिक ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंचाने के लिए जरूरी इंतजाम होगा। इसकी पॉलिसी तैयार होने के बाद सरकार इस पर काम करेंगी।