{"_id":"5d497ec08ebc3e6ce559ccd8","slug":"chief-managing-director-of-dmrc-inaugurates-subway-on-magenta-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजेंटा लाइन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सब-वे की सौगात, DMRC के मुख्य प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजेंटा लाइन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सब-वे की सौगात, DMRC के मुख्य प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन
Tue, 06 Aug 2019 06:51 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन के डाबड़ी मोड़ जनकपुरी साउथ मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास के लिए एक वर्ल्ड क्लास सब-वे बनाया है। मंगलवार को डीएमआरसी के मुख्य प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
डीएमआरसी के मुताबिक, सब-वे को 9 मीटर की गहराई में बनाया गया है और इसकी लंबाई 185 मीटर है। भूमिगत पैदल पार पथ (अंडर ग्राउंड सब-वे) के बनने से पहले यात्रियों को जनकपुरी साउथ मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
यह सब-वे सीतापुरी और डाबड़ी मोड़ जनकपुपरी सी-2 ब्लॉक क्षेत्र को जोड़ेगा। यह सब-वे पंखा रोड के नीचे बनाया गया है। पीक ऑवर में इस सड़क को पार करने के लिए लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यात्री सुरक्षित मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। यह भूमिगत पैदल पार पथ उन लोगों के लिए भी खुला रहेगा, जो मेट्रो में सफर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी का कहना है कि यह सब-वे मेट्रो फेज-3 के निर्माण के तहत बनाया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए इसका निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा था। सब-वे से सीतापुरी, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी सी-2 ब्लॉक में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।