फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Managing Director of DMRC inaugurates subway on magenta line

मजेंटा लाइन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सब-वे की सौगात, DMRC के मुख्य प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन

Tue, 06 Aug 2019 06:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Managing Director of DMRC inaugurates subway on magenta line
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन के डाबड़ी मोड़ जनकपुरी साउथ मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास के लिए एक वर्ल्ड क्लास सब-वे बनाया है। मंगलवार को डीएमआरसी के मुख्य प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, सब-वे को 9 मीटर की गहराई में बनाया गया है और इसकी लंबाई 185 मीटर है। भूमिगत पैदल पार पथ (अंडर ग्राउंड सब-वे) के बनने से पहले यात्रियों को जनकपुरी साउथ मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। 
विज्ञापन


यह सब-वे सीतापुरी और डाबड़ी मोड़ जनकपुपरी सी-2 ब्लॉक क्षेत्र को जोड़ेगा। यह सब-वे पंखा रोड के नीचे बनाया गया है। पीक ऑवर में इस सड़क को पार करने के लिए लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यात्री सुरक्षित मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। यह भूमिगत पैदल पार पथ उन लोगों के लिए भी खुला रहेगा, जो मेट्रो में सफर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी का कहना है कि यह सब-वे मेट्रो फेज-3 के निर्माण के तहत बनाया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए इसका निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा था। सब-वे से सीतापुरी, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी सी-2 ब्लॉक में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed