फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Electoral Officer of Delhi Dr. Ranbir Singh said Every vote is like a seed

दिल्ली विधनसभा चुनावः दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने कहा- हर वोट बीज के समान

Wed, 15 Jan 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Electoral Officer of Delhi Dr. Ranbir Singh said Every vote is like a seed
पौधरोपण करते दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि जिस तरह जंगलों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, ठीक उसी तरह सफल चुनाव के बिना भी लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन


मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम और एक निजी एफएम रेडियो चैनल के संयुक्त तत्वाधान में केशवपुरम सी ब्लॉक में आयोजित ओ-2 मूवमेंट इनिशिएटिव कार्यक्रम में राजधानी के पहले मानव निर्मित वन में पौधरोपण के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट एक बीज के समान है, जो कि लोकतंत्र रूपी वृक्ष को मजबूत करता है। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की। पिछले लोकसभा चुनाव में 60.5 फीसदी मतदान हुआ था। उन्होंने इन आंकड़ों में और भी ज्यादा वृद्धि होने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से डिजाइन चार मोबाइल एप बनाए हैं। इसमें एक वोटर हेल्पलाइन एप मतदाताओं की मदद करता है, जबकि पीडब्ल्यूडी एप दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव के दौरान सहायता देने के उद्देश्य से बनाया है। 

तीसरा एप सी विजिल नाम से है, जिससे यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले राजनीतिक दल और उम्मीदवार नैतिक ढंग से चुनावी प्रक्रिया में भाग लें। यह एप आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच करने में मदद करता है। 


किसी भी अनियमितता वाली घटना की फोटो क्लिक कर सीधे कार्रवाई के लिए भेजी जा सकती है। 100 मिनट के भीतर कार्रवाई होगी। चौथा एप वोटर टर्नआउट है, जो मतदाताओं को पोलिंग बूथ के बारे में मतदान के दिन ताजा जानकारी देगा।

इन तमाम जानकारियों के साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ, रणबीर सिंह ने दिल्लीवासियों से चुनाव में अधिकाधिक मतदान करनी की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed