फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhota shakeel man who wanted to kill tarek fatah is son of milkman and want to be don like dawood

दूधवाले के बेटे से दाऊद जैसा अंडरवर्ल्ड डॉन बनना चाहता था जुनैद, ये थी उसकी प्लानिंग

Mon, 12 Jun 2017 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
chhota shakeel man who wanted to kill tarek fatah is son of milkman and want to be don like dawood
जुनैद चौधरी - फोटो : सोशल मीड‌िया

पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह की सुपारी लेकर उनकी हत्या के ‌इरादे से दिल्ली पहुंचा छोटा शकील का गुर्गा जो इस वक्त पुलिस हिरासत में है ने अपने बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को जुनैद को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। ‌द‌िल्ली के दूधवाले का बेटा 21 साल का जुनैद चौधरी दाऊद इब्राहिम जैसा अंडरवर्ल्ड डॉन बनना चाहता था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डिप्टी क‌मिश्नर पीएस कुश्वाहा ने कहा कि जुनैद लेखक तारिक फतह को मारने वाला था। फतेह कट्टरपंथियों और आतंकियों के खिलाफ बोलते रहे हैं। जुनैद फतेह के बयानों से नाराज था और उन्हें मारना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तार‌िक को मारकर त‌िहाड़ जाकर ये करने का था प्लान

chhota shakeel man who wanted to kill tarek fatah is son of milkman and want to be don like dawood
तार‌िक फतह - फोटो : सोशल मीड‌िया

‌पुलिस सूत्रों के अनुसार जुनैद का सोचना था कि तारिक फतह की हत्या के बाद उसे तिहाड़ में बंद कर दिया जाएगा जहां वो छोटा राजन की भी हत्या कर सकेगा। बता दें कि कभी दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ रहा छोटा राजन आज उसी का कट्टर दुश्मन है और इन दिनों तिहाड़ में सजा काट रहा है।

सूत्रों की मानें तो जुनैद जेल जाने से डरा नहीं है और वह जब छूटेगा तो अपना मिशन जारी रखेगा। बता दें कि जुनैद एक दूधवाले का बेटा है जो उत्तरपूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी के भागीरथी विहार में रहता है।

पुलिस के अनुसार जुनैद को किसी अज्ञात स्रोत से पहली किश्त के रूप में 1.5 लाख रुपए मिले थे। इन्हीं पैसों से उसने छोटा राजन को मारने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हथियारों का इंतजाम किया था। उसने अपने प्लान को पूरा करने के लिए कुछ लोगों को भी हायर किया था। पुलिस को जुनैद के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे।

प‌िछले साल भी हुआ था ग‌िरफ्तार

chhota shakeel man who wanted to kill tarek fatah is son of milkman and want to be don like dawood
तिहाड़ जेल

जुनैद को पिछले साल जून में रोजर रॉबिन्सन, यूनुस और मनीश के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसके पास से हथियार और हवाला के पैसे जो शकील ने भेजे थे वो भी बरामद हुए थे लेकिन सिर्फ 4 महीने बाद ही उसे बेल मिल गई थी। उस वक्त ये सभी हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि और छोटा राजन को मारने की प्लानिंग कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार छोटा शकील के एक बहुत खास आदमी ने छोटा राजन को मारने के लिए जुनैद से संपर्क किया था। बाद में जुनैद ने इस प्लान में अन्य लोगों को शामिल कर लिया। जुनैद को इसके लिए 10 लाख रुपए ऑफर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed