{"_id":"6af87b01f99f536551037f17","slug":"chhath-today-offerings-arghya-will-be-made-to-the-setting-sun-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-163307-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ : आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ : आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य
विज्ञापन
रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/पूर्वी दिल्ली। छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी में श्रद्धा और आस्था के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया। सुबह से निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को व्रतियों ने स्नान कर पारंपरिक तरीके से रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार किया। सूर्य देव को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। आज शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
इसके लिए राजधानी में यमुना नदी के घाटों से लेकर मुनक नहर, गांवों के तालाबों और कॉलोनियों में बनाए गए अस्थायी घाटों तक तैयारियां की गई हैं। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और पूजा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं खरना के साथ ही बाजारों में छठ पूजा की रौनक भी बढ़ गई। रविवार को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जरूरी पूजन सामग्री की खरीदारी में श्रद्धालु जुटे रहे। बाजारों में बांस की टोकरी, सूप, गन्ना, नारियल, केला, मौसमी, मिट्टी के हाथी, दीपक और पूजा के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली इन पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रही।
वहीं सोनिया विहार, करावल नगर, मुकुंद विहार, वजीराबाद, यमुना विहार, भजनपुरा, गोकलपुरी, खजूरी खास, मुस्तफाबाद, मयूर विहार, कोंडली, त्रिलोकपुरी समेत अन्य जगहों पर खासा उत्साह दिखा। घरों में व्रतियों और परिवार के सदस्यों ने ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद तैयार करने की तैयारी की। ठेकुआ छठ पूजा का प्रमुख पारंपरिक प्रसाद है, जिसे सूर्य देव को अर्घ्य के दौरान अर्पित किया जाता है। राजधानी में छठ का पहला अर्घ्य देने के लिए रविवार शाम यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।