Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का तोहफा... पूर्वांचल के लिए आज चलेंगी 39 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट
पूर्वांचल के लोग किसी भी राज्य में रहें, पर वह छठ महापर्व अपने गांव या शहर में ही मनाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी है। नियमित ट्रेनों में तीन महीने पहले ही आरक्षित बर्थ बुक होने की वजह से 7,500 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं।
विस्तार
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार को 39 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04032 आनंद विहार से सहरसा जंक्शन के लिए, दूसरी ट्रेन इसी स्टेशन से 04060 जयनगर के लिए सुबह 10:30 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 04068 दिल्ली जंक्शन से दरभंगा के लिए शाम 7:30 बजे बरास्ता लखनऊ चारबाग, रक्सौल जंक्शन, सीतामढी जंक्शन चलेगी। ट्रेन संख्या 04044 आनंद विहार से गोरखपुर जंक्शन के लिए रात 11:15 बजे चलेगी, वहीं ट्रेन संख्या 04010 आनंद विहार से जोगबनी के लिए रात 11:45 बजे बरास्ता गोरखपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, कटिहार जंक्शन, फारबिसगंज जंक्शन चलेगी।
ट्रेन संख्या 04006 दिल्ली जंक्शन से जयनगर के लिए रात 11:05 बजे बरास्ता लखनऊ चारबाग, छपरा जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन चलेगी। ट्रेन संख्या 04048 आनंद विहार से कटिहार जंक्शन के लिए शाम 3:20 बजे बरास्ता पं. डीडी उपाध्याय जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, खगड़िया जंक्शन चलेगी।
ट्रेन संख्या 04070 नई दिल्ली से राजगीर के लिए चलेगी। यह मार्ग में प्रयागराज जंक्शन, पटना जंक्शन, बिहारशरीफ जंक्शन ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04054 नई दिल्ली से बरौनी जंक्शन के लिए दोपहर 2:20 बजे बरास्ता प्रयागराज जंक्शन, बक्सर, पटना जंक्शन चलेगी। ट्रेन संख्या 02248 नई दिल्ली से पटना जंक्शन सुबह 8:25 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन ठहरेगी।
रेलवे ने 54 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया
पूर्वांचल के लोग किसी भी राज्य में रहें, पर वह छठ महापर्व अपने गांव या शहर में ही मनाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी है। नियमित ट्रेनों में तीन महीने पहले ही आरक्षित बर्थ बुक होने की वजह से 7,500 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियां चलाई गई थीं। इस साल रेलवे ने अभी तक 54 लाख यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों से अपने गंतव्य तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। आने-जाने वाले यात्रियों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा एक करोड़ के पार चला जाएगा।