{"_id":"90ae2d8d9ad6d319fb02e3775f54b045","slug":"chen-woman-being-looted-from-the-base-card-creation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने जा रही महिला से चेन लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने जा रही महिला से चेन लूटी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने भोपुरा बार्डर पर चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश बाइक लहराते हुए शालीमार गार्डन की ओर भाग निकले। पुलिस घटनास्थल दिल्ली में होना बता रही है।
विज्ञापन
हर्ष विहार निवासी सूची देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आधार कार्ड बनवाने जा रही थीं। इस दौरान भोपुरा बार्डर पर दिल्ली की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूट ली।
विज्ञापन
महिला ने शोर मचाकर भीड़ को इकट्ठा किया। कुछ युवकों ने बाइक लेकर बदमाशों का पीछा भी किया। मगर बदमाश भाग निकले। महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि मामला दिल्ली का है। इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। हालांकि बदमाश साहिबाबाद की ओर भागे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं।