फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating started in the name of Corona

कोरोना के नाम पर होने लगी ठगी, साइबर सेंधमारी से बचने की सलाह

Sun, 29 Mar 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cheating started in the name of Corona
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस को बड़ी महामारी बताकर साइबर ठगों ने भोले-भाले लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाना शुरू कर दी है। फर्जी वेब पेज, फर्जी ईमेल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीफोन के जरिये साइबर ठग लोगों के खातों तक पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ मामलों में आरोपी इलाज के नाम पर चंदा मांगकर ठगी करते हैं। इसके अलावा आरोपी खुद को हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मी बताकर लोगों का डाटा ले रहे हैं।पश्चिम जिला पुलिस ने आम लोगों को इस तरह की ठगी से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें खुद और अपने परिवार के सदस्यों को साइबर अपराध से बचने के बारे में बताया गया है। ठगी का शिकार होने पर फौरन पुलिस को सूचना देने के लिये कहा जा रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों का कहना कि ऐसे संदिग्ध वेब पेज व ईमेल को नहीं खोलना है और न ही इनका उत्तर देना है। ऑन लाइन कोई भी काम करते हुए अपने ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों के लिए मुश्किल पासवर्ड लगाएं। इससे फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों को आपके खाते तक पहुंचने में दिक्कत होगी। अपने सिस्टम व एंटी वायरस को अपडेट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अपने परिवार के लोगों खासकर बच्चों को साइबर अपराध से बचने के बारे में बताएं। किसी भी संस्था को ऑनलाइन चंदा देने से पूर्व उसकी अच्छी तरह पड़ताल कर लें। किसी को भी अपने किसी बैंक, सोशल मीडिया अकाउंट या ईमेल अथवा अन्य किसी अकाउंट की जानकारी शेयर न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed