फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating of hotel owners in delhi cheater Mrinank Singh Called DCP posing as DG of Karnataka

होटल मालिकों से ठगी: कर्नाटक का डीजी बोल रहा हूं... मृणांक सिंह ने डीसीपी को फोन कर कहा- युवक को छोड़ दिया जाए

Fri, 29 Dec 2023 10:21 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

पांच सितारा होटल के मालिकों को ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ठग ने कर्नाटक का डीजी बनकर डीसीपी को फोन कर दिया। आरोपी ने डीसीपी से एयरपोर्ट से गिरफ्तार युवक को छोड़ने के लिए कहा।

विज्ञापन
Cheating of hotel owners in delhi cheater Mrinank Singh Called DCP posing as DG of Karnataka
रिषभ पंत को भी चूना लगा चुका मृणांक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सितारा होटल के मालिकों को ठगने वाले आरोपी फरीदाबाद निवासी मृणांक सिंह (25) ने आईपीएस को गुमराह कर फरार होने का प्रयास किया था। आईजीआई एयरपोर्ट पर जब सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ा तो मृणांक ने कहा कि वह आईपीएस का जानकार है। 
विज्ञापन


उसने नई दिल्ली जिला डीसीपी प्रवण तायल को फोन कर कहा कि वह कर्नाटक का डीजी है, और एयरपोर्ट पर पकड़े गए युवक को छुड़वा दिया जाए। फोन आते ही डीसीपी प्रवण तायल परेशान हो गए। डीसीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन


कई घंटे बाद पता लगा कि मृणांक जालसाज है और उसने फरार होने के लिए फोन किया था। पुलिस का कहना है कि मृणांक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो रखा है। इस कारण सुरक्षा एजेंसियों ने उसे एयरपोर्ट पर रोका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने गूगल से नंबर लेकर डीसीपी प्रवण को अपने मोबाइल से कॉल की थी। इधर, पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसके मोबाइल को खंगाल रही है। 
 

बताया जा रहा है कि मोबाइल में भारतीय टीम के कई कप्तानों सहित अन्य क्रिकेटरों के नंबर सेव हैं। पुलिस के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिषभ पंत के साथ भी आरोपी ठगी कर चुका है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि रिषभ पंत से उसने बड़ा व्यवसाय करने की बात कही। 

 

इसके लिए उसने पंत से 1.63 करोड़ रुपये ले लिए। रिषभ ने जब पैसे मांगे तो आरोपी ने चेक दिया जो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मृणांक के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ। हालांकि, आरोपी चेक बाउंस के इस मामले में कोर्ट से बरी हो चुका है। 

 

चाणक्यपुरी थाने में तैनात जांच अधिकारी कुलदीप यादव पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा है। आरोपी ने दावा किया है कि वह रिषभ पंत के साथ हरियाणा में रणजी खेल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed