फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating in the name of chit fund company in delhi.

चिटफंड कंपनी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2014 05:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Aug 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of chit fund company in delhi.

चिटफंड कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये ठगने वाले द्वारका सेक्टर-19 निवासी नवीन सिंह (35) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। द्वारका साउथ व हरियाणा के फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि सूचना के बाद नवीन सिंह को टीकरी बार्डर पर पकड़ा गया। नवीन ने परिवार व अन्य लोगों के साथ मिलकर एनसीआर मल्टीनेशनल के नाम से दिल्ली व अन्य नामों से मुंबई, हरियाणा समेत कई राज्यों में चिटफंड कंपनी खोली।
विज्ञापन


लोगों को मोटे ब्याज और अच्छी स्कीम देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये बटोरने के बाद आरोपी रफूचक्कर हो गया। दिल्ली में ठगी को लेकर वर्ष 2013 में द्वारका साउथ थाने और वर्ष 2012 में फतेहाबाद में में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने देशभर में वेल्थ केयर, डीआईआर-देल्ही और एमएचसी बोम्बे के नाम से कई कंपनियां खोलकर लोगों को ठगा। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed