फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheaper CNG In the night from 12 until 5 am in New Year

नये साल में रात 12 से सुबह 5 बजे तक सीएनजी सस्ती

Thu, 31 Dec 2015 10:20 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
cheaper CNG In the night from 12 until 5 am in New Year

नए साल में मध्यरात्रि से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 1.50 रुपये सस्ती मिलेगी। देर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सीएनजी भरवाने वाले उपभोक्ताओं को ही इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


आईजीएल का मानना है कि इससे सीएनजी स्टेशनों के बाहर लगने वाली भीड़ कम होगी। दरअसल, दिल्ली सरकार शुक्रवार से सम-विषम फार्मूले को लागू कर रही है।

इसमें सीएनजी वाहनों को छूट मिली है। इसके लिए लोगों को आईजीएल का स्टीकर लेना होगा।

नॉन-पीक आवर्स में सीएनजी भरवाने वालों के लिए इंसेंटिव

cheaper CNG In the night from 12 until 5 am in New Year

स्टीकर लेने के लिए आईजीएल के फिलिंग स्टेशनों पर भीड़ लग रही है। आईजीएल के मुताबिक, नए साल के तोहफे के साथ यह नॉन-पीक आवर्स में सीएनजी भरवाने वालों के लिए इंसेंटिव भी होगा।

रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दिल्ली में सीएनजी 35.70 रुपये प्रति किग्राम व नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 41.10 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी।

जबकि बाकी समय में कीमत पूर्ववत 37.20 रुपये प्रति किग्रा व 42.60 रुपये रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed