फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Charati Lal Goel played a pivotal role in building the Jan Sangh: Gadkari

चरती लाल गोयल ने जनसंघ को खड़ा करने में निभाई अहम भूमिका : गडकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरती लाल गोयल की 99वीं जयंती पर मंगलवार को लाल किले के सामने स्थित चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि चरती लाल गोयल भारतीय जनसंघ के शुरुआती नेताओं में शामिल थे। उन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गडकरी ने कहा कि आपातकाल के दौरान गोयल ने 19 महीने अंबाला जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चरती लाल गोयल की ईमानदारी, कर्मठता और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने कहा कि गोयल उन नेताओं में थे, जो पद से नहीं बल्कि अपने कद और कार्यों से पहचाने जाते हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के उपमहापौर से लेकर विधानसभा के अध्यक्ष तक चरती लाल गोयल ने जिस भी जिम्मेदारी को संभाला, उस पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन ईमानदारी, संघर्ष, सेवा और संस्कारों को समर्पित रहा। समारोह में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद कमलजीत सहरावत, महापौर प्रवेश वाही सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed