{"_id":"69f55dbe4090441f1406583e","slug":"chaotic-e-rickshaw-and-auto-stands-will-be-eliminated-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ई-रिक्शा और ऑटो के अराजक स्टैंड खत्म होंगे, मेट्रो के बाहर ट्रैफिक में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ई-रिक्शा और ऑटो के अराजक स्टैंड खत्म होंगे, मेट्रो के बाहर ट्रैफिक में होगा सुधार
Sat, 02 May 2026 07:43 AM IST
Vijay Singh Pundir
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 02 May 2026 07:43 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नीरज ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक जाम की स्थिति को खत्म करने के लिए ऑपरेशन सर्कुलेशन जारी होगा। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के आस-पास अब आपको ट्रैफिक और जाम नहीं दिखाई देगा। मेट्रो स्टेशनों के आस-पास जाम को खत्म करने के लिए सर्कुलेशन प्लान लागू किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे चल रहा।
विज्ञापन
सर्वे में सामने आए जाम लगने वाले मेट्रो स्टेशनों के आप-पास ये ट्रैफिक प्लान लागू होगा। राजधानी दिल्ली मेट्रो 416 किलोमीटर के दायरे में फैली है और कुल 303 मेट्रो स्टेशन हैं। इन मेट्रो स्टेशनों पर ज्यादातर ई-रिक्शा, ऑटो व ग्रामीण सेवा चलती हैं। ये छोटे वाहन मेट्रो को आसपास की छोटे इलाके से जोड़ते हैं। लोग छोटी दूरी के लिए इन वाहनों पर निर्भर रहते हैं। मगर सबसे बड़ी परेशानी ये है कि ई-रिक्शा हो, या बस या फिर ऑटो सभी को मेट्रो स्टेशनों के पास न तो कोई स्टैंड है और न ही कोई जगह। ऐसे में ये वाहन चाहे जहां खड़े हो जाते हैं इससे मेट्रो स्टेशनों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम को खत्म करने के लिए अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व मेट्रो साथ आए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नीरज ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक जाम की स्थिति को खत्म करने के लिए ऑपरेशन सर्कुलेशन जारी होगा। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों का सर्वे किया जा रहा है। ये सर्वे शनिवार से शुरू हो रहा है और तीन दिन तक चलेगा। ये सर्वे मेट्रो व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान ये देखा जाएगा कि किस मेट्रो स्टेशन में कहां वाहन व्यवस्थित नहीं खड़े होते और किस मेट्रो स्टेशन में ज्यादा जाम लगता है।
विज्ञापन
मीटिंग में लिया फैसला
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय त्यागी समेत अन्य ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों व मेट्रो अधिकारियों के बीच मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई थी। इस बैठक में कई और अहम फैसले लिए गए थे।