Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the Yamuna is clean, then BJP leaders should prove it by taking a dip at the mouths of the drains: Devender Yadav

यमुना साफ है तो नालों के मुहाने पर डुबकी लगाकर दिखाएं भाजपा नेता : देवेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
कहा, मुख्यमंत्री का दिल्ली में 1400 छठ घाट बनाने का दावा पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने छठ पर्व के नहाय-खाय के अवसर पर वजीराबाद स्थित सूरघाट का दौरा कर यमुना की सफाई और छठ घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल्ली में 1400 छठ घाट बनाने का दावा पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाला है। वजीराबाद से ओखला तक यमुना किनारे गंदगी, कूड़े के ढेर और बदहाल स्थिति दिखाई दे रही है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि भाजपा नेताओं को यमुना की वास्तविक स्थिति देखनी है तो सोनिया विहार जैसे स्थानों पर जाने के बजाय उन जगहों पर जाना चाहिए, जहां नाले सीधे नदी में गिरते हैं। भाजपा नेताओं और मंत्रियों को ऐसे स्थानों पर डुबकी लगाकर दिखाना चाहिए, ताकि उन्हें नदी में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का अंदाजा हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वजीराबाद के सूरघाट पर नजफगढ़ नाले का दूषित पानी यमुना में मिल रहा है और श्रद्धालु इसी पानी में स्नान करने को मजबूर हैं। यादव ने आरोप लगाया कि यमुना सफाई पर पिछले 12 वर्षों में हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नदी की स्थिति नहीं सुधरी। सरकार को छठ पर्व से पहले हरियाणा से यमुना में पर्याप्त पानी छोड़ने का अनुरोध करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed