Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aurobindo College Students' Union action suspended following commotion at freshers' party

Delhi NCR News: फ्रेशर्स पार्टी में हंगामे के बाद अरबिंदो कॉलेज छात्रसंघ की कार्रवाई निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
-दो नवंबर की घटना की जांच के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित,
विज्ञापन

-जांच रिपोर्ट आने तक पदाधिकारी छात्रसंघ के नाम पर कोई गतिविधि नहीं कर सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान कथित अनुशासनहीनता के मामले में कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह फैसला कॉलेज स्टाफ काउंसिल की आपात बैठक में लिया गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट आने और आगे के आदेश तक यह निलंबन जारी रहेगा।
कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2 नवंबर को आयोजित फ्रेशर्स पार्टी के दौरान छात्रसंघ के पदाधिकारियों पर कथित तौर पर गलत व्यवहार और अनुशासनहीनता करने के आरोप लगे थे। इसके बाद स्टाफ काउंसिल ने आपात बैठक बुलाकर छात्रसंघ की गतिविधियां रोकने का फैसला किया। इस दौरान छात्रसंघ के पदाधिकारी कॉलेज प्रशासन की लिखित अनुमति के बिना छात्रसंघ के प्रतिनिधि के तौर पर कोई गतिविधि नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

जांच के लिए 9 सदस्यीय समिति बनाई
मामले की जांच के लिए कॉलेज ने 12 नवंबर को नौ सदस्यीय समिति गठित की है। समिति का संयोजक डॉ राज कुमार वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा प्रो प्रमोद कुमार, प्रो अमित झा, डॉ एसएस राणा, डॉ पीपी सिंह, डॉ देवऋषि गुर्जर, डॉ रौनक पाठक, डॉ वंदना मुंजाल और डॉ मोहन गलहोत्रा को सदस्य बनाया गया है। प्रशासन ने समिति को फ्रेशर्स पार्टी में हुई घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed