फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chaos spread on the very first day of new railway parking system,

New Parking System : रेलवे की नई पार्किंग व्यवस्था से पहले ही दिन फैली अव्यवस्था, जेब हुई ढीली

Thu, 26 Jun 2025 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रशांत चौहान, नई दिल्ली
प्रशांत चौहान, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 06:33 AM IST
सार

नई व्यवस्था से पहले दिन ही अव्यवस्था फैल गई। चालक खासे परेशान और गुस्से में दिखेे। साथ ही जाम भी लगा रहा।

विज्ञापन
Chaos spread on the very first day of new railway parking system,
नई दिल्ली स्टेशन पर पार्किंग की नई व्यवस्था के बाद भी जाम लगा है... क्या इससे 8 मिनट में कोई बाहर निकल पाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुमकिन ही नहीं है कि कोई आठ मिनट में रेलवे स्टेशन के पिक एंड ड्राॅप क्षेत्र में यात्रियों को उतार कर स्टेशन परिसर से बाहर निकल सके। रेलवे प्रशासन को पहले अपनी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है तभी नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए। यह कहना है कैब चालक रमेश का। 

विज्ञापन


दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र में पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल सिस्टम बुधवार से लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से पहले दिन ही अव्यवस्था फैल गई। चालक खासे परेशान और गुस्से में दिखेे। साथ ही जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत वाहन चालकों को रेलवे परिसर में प्रवेश और निकासी के लिए आठ मिनट का समय दिया गया है। आठ मिनट से ज्यादा समय हुआ तो 50 रुपये, वहीं यदि 15 से 30 मिनट हुआ तो 200 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। यदि 30 मिनट से अधिक का वक्त लगा तो 500 रुपये जुर्माना लिया जा रहा है। इस व्यवस्था को लेकर रेलवे का दावा है कि स्टेशन में वाहनों की लगने वाली भीड़ कम होगी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लागू किए गए पार्किंग कम एक्सेस कंट्रोल सिस्टम से वाहन चालक परेशान रहे। इससे न केवल उन्हें जाम का सामना करना पड़ा बल्कि उनकी जेब भी ढीली हुई। कैब चालक के साथ ही निजी वाहनों से आए यात्री भी परेशान रहे। चालकों का कहना है कि आठ मिनट में परिसर से बाहर निकलना नामुमकिन है। परिसर में प्रवेश करने पर पर्ची लेने में ही एक से दो मिनट लग जाते हैं। 

व्यवस्था के नाम पर लूट
स्टेशन पर यात्री को छोड़ने आए एक कार चालक राजेंद्र ने बताया कि भले ही रेलवे प्रशासन इसे अच्छा कदम मान रहा हो, लेकिन यह लोगों की जेब काटने का तरीका है। आठ मिनट का यह नियम रेलवे की ओर से किया जा रहा मजाक है। पहले दिन लागू नियम के तहत एक भी ऐसा वाहन चालक नहीं मिला जो आठ मिनट के भीतर स्टेशन से निकल सका हो।


बाइक सवारों से भी लिया जा रहा शुल्क : बाइक सवारों से पार्किंग संचालक 20 रुपये का शुल्क ले रहे हैं। बुधवार को कई बाइक सवार पार्किंग संचालकों से बहस करते नजर आए। उनका कहना था कि बाइक आठ मिनट में निकल जाने के बावजूद 20 रुपये का शुल्क लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed