{"_id":"b1a2ded7d1279aba15e1925e46791a9c","slug":"chaos-in-wedding-bride-s-cousin-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में डीजे बंद करवाया तो चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में डीजे बंद करवाया तो चला दी गोली
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Mar 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के अस्तौली गांव में शुक्रवार रात शादी में डीजे बंद कराने पर जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
नशे में धुत एक बाराती ने दुल्हन के चचेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बारातियों और दुल्हन पक्ष के बीच पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दनकौर पुलिस से शिकायत की गई है। जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली के अस्तौली गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी में बागपत के बली निबाली गांव से शुक्रवार रात बारात आई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ढोंगी साधु महिला को बेहोश कर की अश्लील हरकत
विज्ञापन
बारात की चढ़त शुरू हुई और गांव में करीब दो घंटे तक बाराती घूमते रहे। इस दौरान डांस में बाराती फायरिंग भी कर रहे थे। बारात जब दुल्हन के घर के पास पहुंची तो वहां भी बाराती डीजे पर डांस करते रहे। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डीजे को आगे बढ़वा दिया।
लेकिन बाराती डीजे को वापस लाकर फिर डांस करने लगे। काफी देर बाद दुल्हन पक्ष की ओर से डीजे को बंद करा दिया गया और बारातियों को खाना खाने के लिए कहा गया। लेकिन शराब के नशे में कुछ बाराती डीजे को चलवाकर डांस करते रहे।
रात करीब एक बजे तक चढ़त होने और हवाई फायरिंग को देखते हुए दुल्हन के चचेरे भाई योगेश भाटी ने डीजे को जबरन बंद करा दिया। इस बात से गुस्साए बारातियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दुल्हन पक्ष के लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो वे भी मौके पर पहुंचे और बारातियों को जमकर पीटा।
यह भी पढ़ें: महिला को इतना पीटा कि गर्भपात हो गया
पिटाई के दौरान नशे में धुत एक बाराती ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली योगेश की पीठ में लग गई। गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव और हवाई फायरिंग हुई जिससे करीब 15 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को दनकौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से योगेश को ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
योगेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, फायरिंग कर घटनास्थल से भागे आरोपी बारातियों का पीछा करते हुए आए ग्रामीणों को जब वे नहीं मिले तो उन्होंने उनकी कारों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।