{"_id":"6a11c7dc227c8d1caf0388bc","slug":"chaos-erupts-at-goat-market-in-nehru-hill-park-matter-reaches-cm-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-137671-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नेहरू हिल पार्क में बकरा बाजार पर बवाल, सीएम के पास पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नेहरू हिल पार्क में बकरा बाजार पर बवाल, सीएम के पास पहुंचा मामला
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में नाराजगी, पहली बार पार्क में लगा बकरा बाजार
भाजपा का आरोप-निगम अधिकारियों ने दबाव में काटी रसीद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रामलीला मैदान के पास नेहरू हिल पार्क में कथित तौर पर लग रहे बकरा बाजार पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोग मामले को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिकायत की है। स्थानीय नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पार्क के आवंटन को तत्काल रद्द करने की मांग की।
माता सुंदरी रोड, गांधी मार्केट और मिंटो रोड इलाके के लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। लोगों ने कहा कि यहां कभी बकरा बाजार नहीं लगा। जब सरकार सार्वजनिक स्थलों पर पशु कटान की अनुमति नहीं देने की बात कह रही है, तब पार्क का यह आवंटन सवाल खड़े करता है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय भाजपा नेता अमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि दबाव में आकर एमसीडी अधिकारियों ने अवैध कब्जे को वैध बनाने के लिए रसीद जारी कर दी। उनके मुताबिक करीब 8 मई से कुछ लोगों ने पहली बार नेहरू हिल पार्क में बकरे बांधकर बाजार शुरू कर दिया। हॉर्टिकल्चर विभाग ने दो बार पुलिस से शिकायत कर कब्जा हटाने की कोशिश भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अचानक सामने आया कि एमसीडी ने 21 से 27 मई तक के लिए पार्क किसी कथित आरडब्ल्यूए के नाम आवंटित कर दिया। लोगों की शिकायत ये भी है कि आवंटन रसीद में कहीं भी बकरा बाजार का उल्लेख नहीं है। स्थानीय विधायक के दबाव में एमसीडी ने ये फैसला लिया है।