फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changes in weather from rain, cold, said knocking.

बारिश से मौसम में बदलाव, ठंड ने दी दस्तक

Thu, 05 Nov 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 05 Nov 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Changes in weather from rain, cold, said knocking.

साइबर सिटी का मौसम बदलने लगा है। बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ले ली। सुबह-सुबह बारिश के साथ ठंडी हवाओं की वजह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन


मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। दोपहर को थोड़ी देर हल्की धूप के बाद बादल के साथ ठंडी हवाए चलती रही। इससे तापमान में सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के अधिकांश उंचाई वाले स्थानों पर रात भर बर्फ अैर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ भी बदलने लगा है। जिससे उत्तरी दिशा से चलने वाली तेज हवाएं अब उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है। जो अपने साथ बारिश और ठंड लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव के बाद दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सिय रहा। जो सामान्य से महज एक डिग्री कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार ठंड करीब 20 दिन देरी से आई है। अमूमन 15 अक्तूबर से बदलाव दिख जाता था, लेकिन इस बार पांच नवंबर को बदलाव दिखा है।

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। आर्द्र्र्रता की वजह से सुबह से मौसम में धुंध छाई रही। दोपहर तक यही आलम रहा।

दोपहर बाद निकली धूप से राहत मिली, लेकिन शाम में फिर धुंध ने अपनी चादर फैला दी। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश और उंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यहां भी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed