फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   change should be made global revolution : bhupendra yadav

परिवर्तन को वैश्विक आंदोलन बनाएं : भूपेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
टेरी के डब्ल्यूएसडीएस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मंत्री भूपेंद्र यादव व गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव
विज्ञापन

परिवर्तन : सतत विकास के लिए दृष्टि, स्वर और मूल्य है इस साल की थीम

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। परिवर्तन केवल एक विषय बनकर न रह जाए, बल्कि इसे वैश्विक आंदोलन बनाया जाए। पिछले 25 वर्षों में डब्ल्यूएसडीएस ग्लोबल साउथ से उभरकर एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है, जहां सरकारें, उद्योग जगत, शिक्षाविद, नागरिक समाज और समुदाय एक साथ आकर सतत विकास के मुद्दों पर विचार करते हैं। ये बातें केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कही। वे राजधानी में आयोजित द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के 25वें विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस-2026) के उद्घाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे।

एक निजी होटल में आयोजित यह रजत जयंती संस्करण 27 फरवरी तक चलेगा। सम्मेलन में दुनिया भर से नेता, नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए हैं। इस वर्ष सम्मेलन की थीम परिवर्तन : सतत विकास के लिए दृष्टि, स्वर और मूल्य है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अब समय केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई का है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष क्रियान्वयन और जवाबदेही के होने चाहिए।
-----------
जलवायु लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण : डॉ. भरत जगदेव
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब यह शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था, तब मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना था, लेकिन अब सबसे बड़ी जरूरत ठोस कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के पीछे हटने से जलवायु लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। डॉ. जगदेव ने बताया कि गुयाना ने 2009 में लो-कार्बन डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी अपनाई, जिसके तहत वनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। साथ ही, देश ने ‘फॉरेस्ट कार्बन क्रेडिट’ बेचकर आर्थिक लाभ भी कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली चुनौती जमीनी स्तर पर काम करने की : नितिन देसाई
टेरी के अध्यक्ष नितिन देसाई ने कहा कि असली चुनौती जमीनी स्तर पर काम करने की है। वहीं, महानिदेशक डॉ. विभा धवन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर काफी चर्चा हो चुकी है, अब भारत और वैश्विक स्तर पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर हिम-कनेक्ट पहल की शुरुआत की गई, जो हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास और हरित आजीविका को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed