फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandramohan's remand over.

चंद्रमोहन की कार जलाने में इस्तेमाल केन झाड़ियों में मिली

Tue, 02 Sep 2014 12:46 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chandramohan's remand over.

ग्रेटर नोएडा पुलिस को अदालत से मिली चंद्रमोहन की 50 घंटे की रिमांड खत्म हो गई। पुलिस ने सोमवार को उसको अदालत के आदेश पर जेल पहुंचा दिया। घटना के दौरान विक्षिप्त व्यक्ति पर जिस केन से पेट्रोल डाला गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा रविवार रात को एक बार फिर घटना का रीक्रिएशन किया गया। इस बार विदेश की लोकेशन एल्डिको गोलचक्कर पर पता चली। पुलिस का दावा है कि चंद्रमोहन ने पूछताछ में बताया है कि उसके साले विदेश के पास करीब 15 से 20 सिम हैं। वह हर बार कॉल करने के लिए अलग नंबर का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने तीन रात में तीन बार घटना का रीक्रिएशन किया। दो बार तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन रविवार रात को उसने सही रास्ते से ले जाकर घटना को सही करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली विदेश की लोकेशन

Chandramohan's remand over.

पुलिस का दावा है कि आरोपी को विदेश एल्डिको गोलचक्कर से ही बाइक पर बैठाकर ले गया था। चंद्रमोहन यथार्थ अस्पताल और शारदा होते हुए पुस्ता के पास से होकर जीरो प्वाइंट पर एक्सप्रेसवे पर चढ़ा और वहां से लिफ्ट लेकर चला गया।

पुलिस के अनुसार, चंद्रमोहन ने बताया है कि विदेश के पास करीब 15 से 20 सिम हैं। हालांकि, पुलिस को अभी केवल छह फोन के आईएमईआई नंबर तथा छह सिम के बारे में चला है।

पुलिस का कहना है कि सिम के बारे में खुलासा विदेश की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। वहीं, रविवार रात घटना के रीक्रिएशन के दौरान मौके से करीब 100 मीटर दूर केन को बरामद कर लिया।

इससे उसने युवक पर पेट्रोल छिड़का था और बाद में कार पर भी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने रविवार रात को किए गए रीक्रिएशन को सफल मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed