फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandramohan's lover karva chauth.

हत्यारे AAP नेता की प्रेमिका ने रखा व्रत

Sun, 12 Oct 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
Chandramohan's lover karva chauth.

ग्रेटर नोएडा के जिला जेल में शनिवार को चंद्रमोहन की प्रेमिका प्रीति नागर समेत 26 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। प्रीति पूरे दिन अलग-अलग सी रही। उसने किसी से ज्यादा बात भी नहीं की। जेलर अकरम खान ने बताया कि जेल में बंद महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा।

विज्ञापन


जेल में शनिवार को करीब दो घंटे तक महिलाओं की उनके पति से विशेष मुलाकात कराई गई। इस दौरान सभी ने खुले स्थान पर आमने-सामने बैठकर  बातचीत की। प्रीति ने व्रत जरूर रखा लेकिन उसने चंद्रमोहन से मिलने की इच्छा नहीं जताई। करीब 50 से 60 महिलाओं ने अपने पति से मुलाकात की।

विज्ञापन


जेलर ने बताया कि व्रत खोलने के दौरान महिला बंदियों के पति उनके सामने नहीं होंगे। चांद देखने के बाद ही उन्हें अपना व्रत खोलना पडे़गा। अकरम खान ने बताया कि बिमटेक इंस्टीट्यूट द्वारा पुस्तकालय सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बंदियों के साथ काफी समय बिताया। छात्रों और पुरुष बंदियों के बीच निबंध और शतरंज प्रतियोगिता कराई गई। वहीं छात्राओं ने महिला बंदियों के साथ रंगोली बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चंद्रमोहन की पत्नी सविता शर्मा ने करवाचौथ पर व्रत नहीं रखा। सविता का कहना है कि चंद्रमोहन उसके लिए मर चुका है। जिस व्यक्ति ने उसकी और अपने बच्चों की परवाह नहीं की, उसकी लंबी आयु के लिए व्रत क्यों रखूं। उसके लिए चंद्रमोहन घटना वाले दिन ही मर गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed