{"_id":"7432199a8f9b5f0f7c788ffa65bc7f0c","slug":"chandramohan-has-sold-his-house-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमोहन कांड में एक और बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रमोहन कांड में एक और बड़ा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 11 Sep 2014 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के चंद्रमोहन कांड में एक और नया खुलासा हुआ है। उसने मौत के नाटक को अंजाम देने से पहले अपना मकान 13.50 लाख रुपये में बेच दिया, जिसका इकरारनामा उसने मकान खरीदने वाले व्यक्ति के पक्ष में कर दिया था। पूरा पैसा चंद्रमोहन ने ले लिया था लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने खुलासा किया है कि चंद्रमोहन ने किसी व्यक्ति को अपना मकान बेच दिया था, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई।
पढ़ें-चंद्रमोहन की लव स्टोरी के 6 अहम राज
बुधवार को वसुंधरा निवासी संजीव कुमार ने प्राधिकरण अधिकारियों से शिकायत की है कि चंद्रमोहन ने मौत के नाटक को अंजाम देने से पहले अपना मकान उसे 13.50 लाख रुपये में बेचा था। उस समय उनके पक्ष में इकरारानामा भी किया गया था।
विज्ञापन
उसने रजिस्ट्री करने के लिए कुछ समय मांगा था लेकिन दो-तीन दिन बाद ही वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। पीड़ित ने प्राधिकरण अफसरों को पत्र लिखकर शिकायत की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कराई जाए। उससे पहले प्रार्थी को जरूर सुना जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस मामले में पीड़ित का पक्ष सुना जाएगा।
विज्ञापन