फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in the capital today, temperature will fall

Delhi NCR News: राजधानी में आज बारिश की संभावना, गिरेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार
विज्ञापन


नई दिल्ली। राजधानी में आज बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हालांकि शाम व रात के समय एक या दो बार बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बता दें कि रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान पारा 15 डिग्री के पास लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। इस दौरान आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। साथ ही, आर्द्रता का स्तर 94 से 33 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। इन बर्फीली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह-शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed