फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in Delhi on Sunday minimum mercury may reach 17 degree celcius

Weather News: दिल्ली में फिर बारिश के आसार, 17 °C तक पहुंच सकता है न्यूनतम पारा; आज सुबह छा सकती है धुंध

Sat, 21 Oct 2023 12:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Oct 2023 12:36 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण शनिवार से ठंड से कुछ और राहत मिल सकती है। रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी की संभावनाएं बन रही हैं। 

विज्ञापन
Chances of rain in Delhi on Sunday minimum mercury may reach 17 degree celcius
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव के बाद शुक्रवार को ठंड से मामूली राहत मिली। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक दिन में खिलने वाली धूप ने तापमान में कुछ और बढ़त होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़त होगी। हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर होगी।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। खिली धूप के कारण पारे में बढ़त हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण शनिवार से ठंड से कुछ और राहत मिल सकती है। रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी की संभावनाएं बन रही हैं। इससे पारे में कुछ बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप खिली रहने के कारण दिन व रात का तापमान बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव बना है। दबाव गहरे दबाव में बदल जाएगा और कल तक यह और तेज होकर चक्रवाती तूफान बन सकता है। 23-25 अक्टूबर के बीच, तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। समुद्र की स्थिति बहुत खराब है। यह मछुआरों और जहाजों के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। मछुआरों को ऐसा नहीं करना चाहिए। समुद्र में जाना है और जो लोग समुद्र में हैं उन्हें तुरंत वापस आना होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed