{"_id":"6a203d313355acf27503e70d","slug":"champaran-schools-receive-projectors-for-digital-education-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139258-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चंपारण के विद्यालयों को मिले डिजिटल शिक्षा के प्रोजेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चंपारण के विद्यालयों को मिले डिजिटल शिक्षा के प्रोजेक्टर
विज्ञापन
- गांधी स्मृति की पहल से तकनीक आधारित पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने बिहार के चंपारण स्थित विद्यालयों को प्रोजेक्टर उपलब्ध कराए हैं। तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल को प्रोजेक्टर सौंपे। ये प्रोजेक्टर सिरसिया अड्डा और कुमारबाग के विद्यालयों में लगाए जाएंगे। संजय जायसवाल ने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश समय की जरूरत है। इससे ग्रामीण छात्रों को बेहतर शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी और उनके विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत केवल आधुनिक संसाधनों की है। विजय गोयल ने कहा कि डिजिटल शिक्षा महात्मा गांधी के शिक्षा संबंधी विचारों को आधुनिक स्वरूप देने का माध्यम है। समिति के निदेशक संजीत कुमार ने बताया कि संस्था आगे भी शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम चलाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया।