{"_id":"67d63fc890470b7c4e0b469d","slug":"challans-issued-to-those-causing-road-accidents-and-creating-ruckus-after-drinking-alcohol-in-delhi-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां: इस बार कम हुए सड़क हादसे, दबकर कटे चालान; यहां पढ़ें आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां: इस बार कम हुए सड़क हादसे, दबकर कटे चालान; यहां पढ़ें आंकड़े
Sun, 16 Mar 2025 08:35 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:35 AM IST
सार
दिल्ली में इस बार धुलेंडी वाले दिन सड़क दुर्घटनाओं में सिर्फ चार लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी तरफ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खूब चालान कटे।
विज्ञापन
Delhi Traffic Police
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार की होली (धुलेंडी) दिल्ली वासियों व पुलिस के लिए राहत देने वाली रही। इस बार धुलेंडी वाले दिन सड़क दुर्घटनाओं में सिर्फ चार लोगों की मौत हुई है। इस बार धुलेंडी वाले दिन सड़क दुर्घटनाएं भी कम हुई हैं। इस बार शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के जमकर चालान कटे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने बताया कि इस वर्ष धुलेंडी वाले दिन कुल 12 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं और इनमें 4 लोगों की मौत हुई। वहीं 2024 में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं और 14 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2023 में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, इनमें 10 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा बढ़ाने और पैदल चलने वालों और मोटर चालकों की भलाई सुनिश्चित करने के प्रयास में दिल्ली यातायात पुलिस ने 14 मार्च 2025 को होली (धुलेंडी) पर खतरनाक ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विस्तृत यातायात व्यवस्था की थी। ये उपाय शराब पीकर गाड़ी चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, टेढ़े-मेढ़े वाहन चलाने, दोपहिया पर तीन लोगों के साथ सवारी करने और बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने जैसे उल्लंघनों को कम करने पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन
चालान कुल
शराब पीकर गाड़ी चलाना 1213
बिना हेलमेट 2376
ट्रिपल राइडिंग 573
काले शीशे 97