फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   challan of Rs ten thousand will be issued for not getting pollution tested

Delhi: तीन घंटे के भीतर नहीं कराई प्रदूषण जांच तो कटेगा 10 हजार का चालान, 100 पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी

Tue, 19 Mar 2024 06:53 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Mar 2024 06:53 AM IST
सार

पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही वाहन का नंबर प्लेट सीसीटीवी कैमरों के जरिये स्कैन होगा। 30 सेकंड में पता चल जाएगा कि वाहन के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र है या नहीं। यदि नहीं है तो पेट्रोल पंप पर लगी स्क्रीन में बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
challan of Rs ten thousand will be issued for not getting pollution tested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में वाहनों के वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र नहीं हैं तो अब यह लापरवाही भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने वाहनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस्ड कैमरों से नजर रखने के साथ ई-चालान भेजने की कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 100 पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के बेहतर संचालन के लिए परिवहन विभाग एक एकीकृत एप्लीकेशन शुरू करने जा रहा है। इसके जरिये पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे एप्लीकेशन से जुड़ जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए 6 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है, यह पांच वर्ष के लिए होगा।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही वाहन का नंबर प्लेट सीसीटीवी कैमरों के जरिये स्कैन होगा। 30 सेकंड में पता चल जाएगा कि वाहन के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र है या नहीं। यदि नहीं है तो पेट्रोल पंप पर लगी स्क्रीन में बता दिया जाएगा। अगर तीन घंटे के भीतर प्रदूषण जांच नहीं करवाया तो 10 हजार रुपये का चालान काट दिया जाएगा। वर्तमान में दिल्ली के 25 पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे से चालान किया जा रहा है। अब परिवहन विभाग इसे बढ़ाकर 100 पेट्रोल पंपों पर यह व्यवस्था लागू करेगा। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ समय में दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


एक माह में 88,347 वाहनों की हुई जांच
इस व्यवस्था के तहत बीते एक माह में पेट्रोल पंपों पर आने वाले 88,347 वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि 20,942 वाहनों के पास वैध पीयूसी नहीं थी। यानी 23.70 प्रतिशत वाहन वैध पीयूसीसी के बिना पाए गए। विभाग ने हर जिले के 2-3 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी प्रमाणपत्र जांच करने के लिए विशेष कैमरे लगाए हैं। वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं होने पर एक महीने में 5,202 वाहन मालिकों के मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये का ई-चालान भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूक हो रहे वाहन मालिक
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से वाहन मालिक जागरूक भी हाे रहे हैं। बीते माह पीयूसीसी नहीं होने का संदेश जब वाहन मालिकों को गया तो करीब 15 हजार 740 वाहन मालिकों ने दो घंटे के भीतर पीयूसी प्रमाणपत्र बनवा लिया, जिन्होंने नहीं बनवाया उन्हें 10-10 हजार रुपये का ई-चालान भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed