{"_id":"fde0a00d3c696e672863410d830d5bb0","slug":"chalan-of-3100-on-cross-zebra-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब्रा कॉसिंग लांघने पर होगा 3100 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब्रा कॉसिंग लांघने पर होगा 3100 का चालान
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पैदल यात्रियों को रास्ता नहीं देने वाले 3100 वाहन चालकों का चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस ने 1 जुलाई से विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि अभियान पूरी दिल्ली में शुरू किया गया है और ये आगे भी जारी रहेगा। जेब्रा कॉसिंग से पहले वाहन नहीं रोकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले इस तरह का अभियान नहीं चलाया गया है। पहली बार चालान 100 रुपये का किया जाएगा और दूसरी बार 300 रुपये का होगा।
चंदर ने कहा, वाहन चालकों को चाहिए कि वे पहले पैदल यात्रियों को सड़क पार करने दें और फिर खुद आगे बढ़ें। दिल्ली में जो सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, उनमें से करीब 46 फीसदी इस कारण ही होती हैं।
विज्ञापन
सड़क पार करने का पहला अधिकार पैदल यात्री का है। उनको सड़क पार नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन करीब 3100 का चालान किया गया है। इनमें दुपहिया वाहन चालकों की संख्या ज्यादा है।