फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chaitra Navratri begins today, with devotion and security, chants of Mata Di will echo in the temples.

Delhi NCR News: आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ, भक्ति और सुरक्षा के साथ मंदिरों में गूजेंगे माता दी के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
-झंडेवाला देवी मंदिर, कालकाजी मंदिर, छतरपुर मंदिर में भारी भीड़ के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए। नौ दिनों में माता के मंदिरों में भक्ति के माहौल रहेगा। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। झंडेवाला देवी मंदिर, कालकाजी मंदिर, छतरपुर मंदिर, संतोषी माता मंदिर, और काली माता मंदिर समेत राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। लंबी कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है, जो श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

वितरण, लंगर, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था : झंडेवालान देवी मंदिर के ट्रस्टी रविंद्र गोयल ने बताया कि मंदिर में तीन ओर से दर्शन की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ का दबाव कम किया जा सके। इसके अलावा भक्तों के टीवी से सीधा प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। वहीं कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि चारों दिशाओं से प्रवेश की सुविधा दी गई है। छतरपुर मंदिर समिति के प्रवक्ता नंदकिशोर सेठी ने बताया कि भक्तों के लिए प्रसाद वितरण, लंगर, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नई दिल्ली रेंज के ट्रैफिक उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान कालकाजी क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है और श्रद्धालुओं से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील की गई है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article