फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chairman Post of NDMC vacant again, situation of economic crisis

एनडीएमसी में अध्यक्ष पद फिर खाली, आर्थिक संकट की स्थिति

Tue, 15 Oct 2019 02:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Oct 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Chairman Post of NDMC vacant again, situation of economic crisis
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) में अध्यक्ष पद के स्थायी रूप से खाली हो जाने के कारण सभी विभागों का कामकाज ठप हो गया है। जिसकी वजह से कई योजनाओं पर चल रहा काम भी रुक गया है।

विज्ञापन


अगस्त में एनडीएमसी के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार के चले जाने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को 60 दिनों के लिए एनडीएमसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, लेकिन पिछले सप्ताह उनका अस्थायी कार्यकाल भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद एनडीएमसी के लगभग सभी विभागों का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। एनडीएमसी सूत्रों की मानें तो विजय कुमार देव ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियमों का हवाला देते हुए फाइलों पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। जिससे एनडीएमसी के सामने आर्थिक संकट भी गहराने लगा है। विकास कार्यों व नई परियोजनाओं के साथ ही कर्मचारियों के एक्सटेंशन की फाइलें भी मंजूरी के लिए रुकी हुई हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव सिविल, इलेक्ट्रिकल और हेल्थ डिपार्टमेंट पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त हुई काउंसिल मीटिंग

कई महीनों के बाद 16 अक्तूबर को काउंसिल मीटिंग बुलाना तय किया गया था, लेकिन अध्यक्ष पद खाली होने की वजह से इस मीटिंग को निरस्त कर दिया गया है। मीटिंग की अध्यक्षता का अधिकार एनडीएमसी अध्यक्ष के पास ही है, हालांकि उनकी उपस्थिति में वाइस चेयरमैन भी मीटिंग बुला सकते हैं। लेकिन यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों के साथ ही नामित सदस्यों के पद भी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed