चेयरमैन को नहीं कानून की चिंता, गाड़ी पर पीली बत्ती लगा झाड़ रहे रौब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक समिति तावड़ू के चेयरमैन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर पीली बत्ती लगाकर घूम रहे हैं। चेयरमैन को कानून कायदों की तनिक भी परवाह नहीं है। चेयरमैन को तावडू के भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है।
सी वजह से पुलिस प्रशासन भी बत्ती का गलत इस्तेमाल होने पर आंखें मूंदे बैठा हुआ है। काबिलेगौर है कि सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों को साफ तौर पर कहा हुआ है कि लाल, पीली बत्ती का मोह छोड़ सीधे जनता से जुड़ें और गांवों में विकास करवाएं।
लेकिन तावडू ब्लॉक समिति के चेयरमैन नरेश यादव पर सीएम की इस नसीहत का कोई असर नहीं है। चेयरमैन अपनी निजि गाड़ी पर पीली बत्ती लगा कर घूम रहे हैं। नियमानुसार ब्लॉक समिति चेयरमैन पीली बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर सकता। चेरमैन की गाड़ी पर लगी पीली बत्ती इलाके में चर्चा का विषय है।
प्रोटोकॉल के तहत ब्लॉक समिति चेयरमैन को कोई बत्ती लगाने का अधिकार नहीं
जब इस बारे में चेयरमैन राकेश से फोन पर संपर्क कर पीली बत्ती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो इसकी अनुमति नहीं है लेकिन पीली बत्ती दिलाने के बारे में विधायक से बात हुई है।
विधायक ने उनको आश्वासन दिया है कि अगर नियम होगा तो उन्हें पीली बत्ती दिला दी जाएगी। जब इस बारे में मेवात पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत ब्लॉक समिति चेयरमैन को कोई भी बत्ती लगाने का अधिकार नहीं है।
ऐसा कोई मामला है तो गाड़ी से बत्ती उतरवाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।