फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chain Snatchers Caught by Delhi Police

इन चोरों ने दी फिल्म धूम चोरों को मात

Sat, 15 Nov 2014 03:19 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
chain Snatchers Caught by Delhi Police

अगर आपने बॉलीवुड की फिल्म 'धूम' सीरीज की एक भी फिल्म नहीं देखी है तो दिल्ली में हुई इस वारदात को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में क्या दिखाया गया होगा। असल में दिल्ली पुलिस को दो चोर लगातार यह बताते कि आज वह इस इलाके में चोरी करने वाले हैं। पुलिस को सूचित करने के बाद वह घटना को अंजाम देते और असानी से मौके से फरार हो जाते।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जो धूम फिल्म की तर्ज पर चोरी करते थे। बदमाश ने सिर्फ पुलिस को पहले से वारदात के बारे में बताते थे बल्कि फिल्म की ही तरह वारदात के लिए बाइक्स का ही इस्तेमाल करते। दोनों ही अपराधी डुअल पेंटेड बाइक्स का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि ये कोई मामूली चोर हैं। असल में यह वारदात को अंजाम देने के लिए लग्जरी कार हॉन्डा अकॉर्ड और होन्डा सिटी का इस्तेमाल भी करते थे। बाइक से स्नैचिंग को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर जाने के लिए दोनों ही अपराधी महंगी कारों का इस्तेमाल करते थे जिससे कि किसी को उनपर शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करते थे चोरी

chain Snatchers Caught by Delhi Police

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये दोनों ही अपराधी पिछले महीने से छूटे हैं। जेल से बाहर आने के बाद ये दोनों अब तक 19 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये दोनों अब 400 चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये लोग ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। वारदात के बाद अपनी महंगी लग्जरी कार का इस्तेमाल कर ये उस ओर रवाना हो जाते जहां दूसरी घटना को अंजाम देना है।

दूसरे इलाके में इनकी ड्युअल पें‌टेड बाइक पार्किंग एरिया में खड़ी रहती थी जिसे लेकर वो घटना को अंजाम देते थे। चोर इतने शातिर थे कि पुलिस को अगली घटना के बारे में बताने के लिए वह पहले शिकार के मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को चकमा देने के लिए घटना के बाद फोन नंबर के साथ-साथ गाड़ी की नंबर प्लेट भी चेंज कर दी जाती थी।

फिल्म धूम की तरह ही दोनों ही चोर घटना स्थल के थाने में फोन कर इस बात की सूचना देते थे कि वो घटनाओं को कहां और कितनी संख्या में अंजाम देने वाले हैं। अगर पुलिस चाहें तो उन्हें रोक ले।

धूम की तर्ज पर चोरी

chain Snatchers Caught by Delhi Police

इन दोनों के मुताबिक वे दो रंगों में पेन्ट बाइक्स का इस्तेमाल करते थे, जिससे कि पीड़ित व्यक्ति बाइक का सही रंग पहचान न सके। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों बाइक्स को पार्किंग एरिया में खड़ी कर देते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही चोर तेज हार्न बजाते हुए निकल जाते थे, ताकि पीड़ित के चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई न दे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इन चोरों ने दिल्ली और पटना के बीच कई वारदातों को अंजाम दिया था। इन दोनो ही धूम चोरों की मनीष और सोनू के रुप में पहचान कर ली गयी है।

अपराध को अंजाम देने के बाद ये दोनों आलिशान जीवन शैली जीने के लिए बिहार चले जाते थे। इन दोनों को पकड़ना पुलिस के लिए भी चुनौती थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया और अंततः पश्चिम बिहार डीडीए फ्लैट्स से दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed