फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chain snatcher became a basketball player, learned tricks from YouTube IN DELHI

YouTube बना कोच: नशे की लत ने बास्केटबॉल खिलाड़ी को बना दिया झपटमार, यू-ट्यूब देखकर सीखे गुर

Mon, 06 Mar 2023 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Mar 2023 08:45 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने दो चेन स्नेचर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों झपटमारी किया करते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक आरोपी राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी है। बास्केटबॉल खिलाड़ी नशे की लत को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया।

विज्ञापन
Chain snatcher became a basketball player, learned tricks from YouTube IN DELHI
बास्केटबॉल खिलाड़ी बना झपटमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने झपटमारी करने के आरोप में हरियाणा के राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी को साथी के साथ गिरफ्तार किया है। खिलाड़ी कर्ज की रकम को उतारने के लिए झपटमारी कर रहा था।  उसने यू-ट्यूब पर झपटमारी के गुर भी सीखे। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने की चेन बरामद की है। 
विज्ञापन


इसे उसने बहादुरगढ़ स्थित मुथूट फाइनेंस में 31 हजार रुपये में गिरवी रखा था। आरोपी की पहचान बरहाई गांव, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी रोहित छिल्लर जबकि उसके साथी की पहचान शंखोल गांव, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी शांतनु के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बाबा हरिदास नगर इलाके में 22 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार एक महिला से सोने की चेन झपट ली थी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी जिला के स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। निरीक्षक नवीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के साथ साथ बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए पुलिस को पता चला कि वारदात में रोहित और शांतनु शामिल हैं। उसके बाद पुलिस टीम ने बहादुरगढ़ में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
पूछताछ में दोनों ने झपटमारी में शामिल होने की बात कबूल कर ली। रोहित ने बताया कि उसने चेन को बहादुरगढ़ स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का किया प्रतिनिधित्व
रोहित छिल्लर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। अपने स्कूल के दिनों में वह बास्केटबॉल खेला करता था। स्कूल से निकलने के बाद वह बास्केटबॉल की कोचिंग लेने लगा और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के लिए खेला। बाद में वह बुरी संगत में पड़ गया और ड्रग्स का सेवन करने लगा। अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेना शुरू कर दिए। इससे उसके ऊपर भारी कर्ज हो गया।

 

महिला से झपटमारी का विरोध कर रहे युवक को मारी गोली
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में रविवार दोपहर महिला से झपटमारी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित जसविंदर उर्फ जस्सी (35) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

 

उधर, महिला घटना के बाद बिना शिकायत दिए ही चली गई। फिलहाल कृष्णा नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस व अपराध शाखा की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस झपटमारी का शिकार हुई महिला की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed