{"_id":"0db37fd16708a25a3394204a5a288de8","slug":"chain-snacing-in-the-day-at-night-ran-a-pizza-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चेन स्नैचिंग, रात में चलाते थे पिज्जा शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चेन स्नैचिंग, रात में चलाते थे पिज्जा शॉप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 02 May 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में लूट और स्नैचिंग की वारदात का सैकड़ा लगाने वाले दो बदमाशों को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से रेसिंग बाइक मिली हैं।
विज्ञापन
ये फिल्म ‘धूूम’ की स्टाइल में दिन में रेसिंग बाइक पर लूट कर गायब हो जाते थे और शाम को हॉट सिटी में पिज्जा शॉप चलाते थे।
इनकी प्लानिंग एक दिन में दो वारदात करने की रहती थी। इन पर गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में 12 से ज्यादा मुकदमे हैं। पूर्वी दिल्ली से जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक बदमाश को गोविंदपुरम की रहने वाली स्कूल संचालिका शकुंतला ने बहादुरी दिखाकर दबोचा था। शुक्रवार को एसएसपी ने महिला को बहादुरी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए स्नैचर मेरठ रेलवे कालोनी निवासी शेखर और साहिबाबाद की डीएलएफ कालोनी निवासी संतोष हैं।
दोनों बदमाशों ने बुधवार दोपहर स्वर्णजयंतीपुरम निवासी स्कूल संचालिका शकुंतला से चेन लूट की कोशिश की थी। शकुंतला ने बहादुरी दिखाते हुए शेखर को मौके पर ही दबोच लिया था।
संतोष बाइक लेकर भाग गया था।पुलिस ने उसे टीएचए स्थित पिज्जा शॉप से गिरफ्तार कर लिया। इनसे कविनगर थाने में दर्ज पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। संतोष ने साथियों संग मिलकर करीब 100 वारदातों को कबूला है। लूटी गई चेन को दो हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि लूट के पैसों से संतोष ने टीएचए में पिज्जा शॉप खोल रखी है। दुकान पर ही साथियों के साथ स्नैचिंग की प्लानिंग की जाती थी।