{"_id":"6880f23fb64baedd7903f8f3","slug":"chacha-nehru-bal-chikitsalaya-included-junk-food-in-the-canteen-menu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-98506-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ने कैंटीन के मैन्यू में जंक फूड किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ने कैंटीन के मैन्यू में जंक फूड किए शामिल
विज्ञापन
नए सिरे से कैंटीन स्थापित करने के लिए निविदा जारी, बर्गर, पिज्जा, चिप्स मिलेंगे
नई दिल्ली। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में नए सिरे से कैंटीन तैयार करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कैंटीन में सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात तक का डिनर उपलब्ध होंगा। कैंटीन पूरे 24 घंटे संचालित होगी। कैंटीन के मैन्यू में जंक फूड भी शामिल किए गए है। कैंटीन स्थापित करने के लिए चिकित्सालय ने निविदा जारी की है।
कैंटीन की यह सुविधा चिकित्सालय के ग्राउंड फ्लोर पर मिलेगी। दो हॉल में कैंटीन का संचालन होगा। कैंटीन में वेज नूडल्स, वैजिटेबल बर्गर, पिज्जा, चिप्स, समोसा, पकौड़े, ब्रेड पकौड़े, पैटीज, चाय, कॉफी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, आईसक्रीम सहित 24 खाने की चीजों को शामिल किया है। ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, छोले भठूरे, परांठा, मसाला डोसा, राजमा-चावल, डोसा, उत्तपम सहित 19 तरह के व्यंजन मिलेंगे। 12 व्यंजन सुबह आठ से लेकर सुबह साढ़े 11 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। वहीं, कैंटीन के लंच/डिनर में मटर-पनीर, शाही पनीर, राजमा, दाल, कड़ी-चावल, रोटी, रायता, छोले भठूरों को शामिल किया गया है। इसमें थाली की कीमत सौ रुपये तय की गई है। कैंटीन संचालक चाय/कॉफी की मशीन भी लगा सकेंगे। ब्यूरो