फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Government again took command of Delhi as Corona's patients increased

कोरोना के मरीज बढ़ते ही केंद्र सरकार ने फिर संभाली दिल्ली की कमान, दोबारा शुरू हुआ बैठकों का दौर

Fri, 04 Sep 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Sep 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Central Government again took command of Delhi as Corona's patients increased
दिल्ली का एक बाजार... - फोटो : अमर उजाला

दो महीने सख्त निगरानी के बावजूद अचानक से दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के बाद केंद्र ने एक बार फिर कमान संभाल ली है। गृह मंत्रालय के साथ मिलकर आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्घि देखने को मिल रही है। इससे पहले भी राजधानी के सभी 11 जिले लंबे समय तक रेड जोन में रहे जिसके चलते केंद्र की टीमों को कमान संभालनी पड़ी थी। इसका फायदा भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


जांच का दायरा जहां तीन गुना तेजी से रोजाना बढ़ा वहीं संक्रमण की दर में भी कमी देखने को मिली थी लेकिन अनलॉक के चौथे चरण में सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए केंद्र की ओर से लगातार राज्य सरकार के साथ बैठकें हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को मिले छह माह पूरे हो चुके हैं। 24 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद जहां राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के बढ़ने की तादाद मंद दिखाई दी। वहीं दिल्ली में इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। 

दो महीने पहले गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में केंद्र और दिल्ली सरकार ने जब मिलकर निगरानी शुरू की तो महज एक सप्ताह बाद ही मरीजों की संख्या में भारी कमी दिखाई देने लगी लेकिन बीते एक सप्ताह की स्थिति पर गौर करें तो पांच से छह दिन में मरीजों की संख्या दोगुना तक पहुंच गई है। 


आगामी 7 सिंतबर से दिल्ली मैट्रो भी शुरू होने जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सार्वजनिक यातायात सेवाओं को बहाल करने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर अब तक केंद्र ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय टीमें बीते तीन दिन से दिल्ली की स्थिति को लेकर रोजाना बैठकें कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed