फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Bureau Of Investigation CBI arrests Abhishek Boinpally in Delhi Excise scam case

दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई ने की एक और गिरफ्तारी, अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 09:02 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Oct 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Central Bureau Of Investigation CBI arrests Abhishek Boinpally in Delhi Excise scam case
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : Social media

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अभिषेक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली, कथित तौर पर दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था, उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों से बच रहा था जिसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। 

बता दें कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed