फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    Center to withdraw Z-plus security from Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जेड प्लस सुरक्षा वापस लेगा केंद्र

Tue, 23 Jul 2019 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
 Center to withdraw Z-plus security from Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से जेड प्लस (ब्लैक कैट कमांडो) सुरक्षा वापस लेने की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि ऐसे कम से कम दो दर्जन अन्य वीआईपी की सुरक्षा भी या तो वापस ली जाएगी या उसमें कटौती की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश पारित किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तहत दी जाने वाली वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा के बाद अखिलेश यादव को मिली एनएसजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


फिलहाल यह साफ नहीं हो सका कि अखिलेश की केंद्रीय सुरक्षा में कटौती की जाएगी या यह पूरी तरह वापस ले ली जाएगी। हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव को मिली एनएसजी ‘ब्लैक कैट’ सुरक्षा जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य (उत्तर प्रदेश) की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को यूपीए सरकार ने दी थी वीआईपी सुरक्षा
अखिलेश को वीआईपी सुरक्षा 2012 में यूपीए सरकार के दौरान मिली थी। अभी अखिलेश की सुरक्षा में अत्याधुनिक हथियारों से लैस एनएसजी दस्ते के करीब 22 कमांडो तैनात हैं।


13 विशिष्ट नेताओं को मिली है एनएसजी सुरक्षा
आतंक रोधी बल (एनएसजी) फिलहाल 13 विशिष्ट नेताओं की सुरक्षा में तैनात है। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी की पूर्व सीएम मायावती, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed